• July 27, 2024

वैज्ञानिकों का करिश्मा ! पैदा किया दुनिया का पहला Super baby

 वैज्ञानिकों का करिश्मा ! पैदा किया दुनिया का पहला Super baby

नई दिल्ली: विज्ञान का करिश्मा आज पूरी दुनिया देख रही है | विज्ञान का करिश्मा चाहे मंगल में हो या चाँद में वैज्ञानिकों ने इसका करिश्मा कायम किया है | अंतरिक्ष हो या मेडिकल के क्षेत्र में अनोखे कारनामे करना वैज्ञानिकों का काम है | इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने आज दुनिया का पहला सुपर बेबी तैयार कर दिया है |मेडिकल साइंस की तरक्की का प्रतीक बन वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला Super Kid पैदा कर दिया है |

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस खास बच्चे को किसी भी तरह की जेनेटिक बीमारी नहीं होगी और न ही कोई ऐसा नुकसानदेह जेनेटिक म्यूटेशन, जिसका इलाज नहीं किया जा सकता | क्योंकि इसे तीन लोगों के डीएनए को मिलाकर बनाया गया है | आपको बता दें कि यह बच्चा इंग्लैंड में पैदा हुआ है | गौरतलब है कि इस बच्चे में माता-पिता के डीएनए के अलावा तीसरे इंसान का डीएनए भी डाला गया है | DNA की खासियत को बरकरार रखने के लिए IVF तकनीक का इस्तेमाल किया गया | इस बच्चे को माइटोकॉन्ड्रियल डोनेशन ट्रीटमेंट तकनीक से बनाया गया है |

यूपी: प्रदेश के 38 जिलों में मतदान जारी, 11 बजे तक 23 फीसद मतदान

क्या होता है MDT का प्रोसेस? …

सर्वप्रथम पिता के स्पर्म की मदद से मां के एग्स को फर्टिलाइज किया जाता है | उसके बाद किसी दूसरी स्वस्थ महिला के एग्स से न्यूक्लियर जेनेटिक मटेरियल निकाल कर उसे माता-पिता के फर्टिलाइज एग्स से मिक्स कर दिया जाता है | इस सब के बाद इसे भ्रूण में स्थापित कर दिया जाता है | इस प्रक्रिया में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है और मेडिकल साइंस के नजरिए से इस प्रक्रिया में कई तरह की चुनौतियां और खतरे भी रहते हैं |

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *