ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज हवाओं के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों में रविवार को अचानक तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। अनुमान है कि कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र स्थित कासगंज,बरेली, रामपुर,अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर बुलंदशहर, हापुड़,अमरोहा, गाजियाबाद,मुरादाबाद,मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुज्जफ्फर नगर, शामली, सहारनपुर में रविवार को ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बहने वाली हवाएं चलेगी। इसके साथ ही मेघ गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है और आकाशीय बिजली भी गिरने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि रविवार दिन का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *