ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 को, एडमिट कार्ड जारी

रायपुर , 17 जून। छत्तीसगढ़ व्यवसायी मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 23 जून को ली जाएगी। इसके लिए व्यापम ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पहली से 5वीं व 6वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने की पात्रता के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पहली से 5वीं व 6 वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए की पात्रता रखेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में आयोजित होगी। सभी जिलों में परीक्षा केन्द्र है और अभ्यार्थियों को उनके जिले के मुताबिक ही परीक्षा केन्द्रों में सेंटर दिया गया है।

इसमें परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रायमरी व मिडिल दोनों ही कक्षाओं के लिए कुल मिलाकर चार लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। इसकी परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में प्रायमरी और दूसरी पाली में मिडिल के लिए परीक्षा होगी।

मिडिल कक्षा के लिए अधिक आवेदनशिक्षक भर्ती परीक्षा में डीएड डिग्री धारी को प्राथमिक शाला के लिए शिक्षक की पात्रता दी गई है। वहीं बीएड डिग्री धारी को मिडिल व हाई स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य बताया गया है। ऐसे में ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रायमरी के लिए सिर्फ डीएड डिग्री धारी ही आवेदन किए है। जबकि मिडिल की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए ही बीएड डिग्री धारी योग्य बताए गए है। इसलिए मिडिल कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *