ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फुलकाहा थाना पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह के दो सदस्यों को शराब के साथ किया गिरफ्तार

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार मवेशी चोरी की घटना हो रही है।भारतीय क्षेत्र से मवेशी की चोरी कर नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में और नेपाल से मवेशी चोरी कर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजने के पीछे संगठित गिरोह सक्रिय है।मवेशी चोरी के बाद गिरोह के अन्य सदस्य या तो पशुपालकों से पैसे लेकर मवेशी को वापस कर देते हैं या फिर उसे बेच देते हैं।ऐसे ही भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मवेशी चोर गिरोह के दो सदस्यों को फुलकाहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस ने इनके पास से शराब की भी बरामदगी की।मवेशी चोर गिरोह के सदस्यों के द्वारा मवेशी चोरी के साथ साथ शराब की तस्करी के कार्यों को अंजाम दिया जाता है।

गिरफ्तार किए गए मवेशी चोर गिरोह के सदस्यों में फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर के अनमोल यादव और दूसरा घुरना ओपी थाना क्षेत्र के जटवारा गांव के रहने वाले मो.शौकत आलम है।पुलिस को इनकी लंबे अरसे से तलाश थी।दोनों के खिलाफ पूर्व से ही अपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं।इस बात की जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *