ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोनर एलीफेंट के हमलों से बुजुर्ग महिला की मौत

पत्थलगाँव वन परिक्षेत्र के डुमरबहार के बजनिया पारा गाँव में बीती रात हाथी के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गईं।मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

क्षेत्र के रेंजर कृपा सिंधु ने बताया कि बीती आधी रात सुहानो बाई (75 ) पति सुंदरा व बेटी एक कच्चे मकान में सोए हुए थे। वहीं पक्के मकान के दूसरे कमरे में पिता पुत्र सोए थे।रात्रि में लगभग 12:30 बजे के आसपास वन अमला गांव बहके हुए हाथी को गांव से बाहर शेखरपुर की ओर भगा रहा था। अचानक लौटकर हाथी फिर से गांव में आ गया और उसने कच्चे मकान पर हमला कर दिया।जहां सुहानो बाई की मौत हो गई। रेंजर ने बताया कि रात में घटना स्थल से उनकी टीम लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर थी इसके बावजूद वे हाथी के सामने कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे।

लोनर एलीफेंट बीते दो दिनों से आतंक मचाए हुए है।यह जहां घटना जहां हुई है वह पंहुचविहीन क्षेत्र है।इसलिए वहां से लोगों को हटाने में वन विभाग को काफी परेशानी हो रही है ।यह सिंगल हाथी मयूरनाचा होते हुए लुड़ेग,झंडाघाट,बेलडेगी में विचरण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *