अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविदयालय में श्रमिकों का
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर बुधवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय के श्रमिकों का अभिनंदन किया। उनके बीच मिष्ठान और जल भी वितरित किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि हमारे संस्थान के गुमनाम नायकों के साथ जुड़ना श्रम दिवस की सार्थकता है। आज के दिन हम लोग अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाते हैं, यह दिन दुनिया भर के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण को समर्पित है। […]Read More






