मुरादाबाद निवासी यश भारती से पुरस्कृत वरिष्ठ नवगीतकार डॉ. माहेश्वर तिवारी (86 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया है। साथी संस्था अक्षरा के संस्थापक योगेंद्र वर्मा व्योम ने बताया कि दादा पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार दोपहर में उन्होंने कांठ रोड पर गौर ग्रेसियस स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुरादाबाद व देशभर के साहित्यकारों ने दुख जताया है।उन्होंने आगे बताया कि माहेश्वर तिवारी का गीत […]Read More
Feature Post
सीतापुर में मतदान 13 मई को है। अप्रैल का आधा माह बीत चुका है। मौसम में जहां गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं चुनावी तापमान में अभी सुस्ती सी दिखाई पड़ रही है,इसका कारण सीतापुर सीट पर बसपा की सुस्त चाल है। बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार दिनों दिन गर्म हो रहा है। इस सीट से मौजूदा […]Read More
बसपा ने सुलतानपुर से उदयराज वर्मा को उतारा
लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने सुलतानपुर सीट पर लम्बी प्रतीक्षा के बाद उदय राज वर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब सुल्तानपुर का चुनाव भाजपा, सपा और बसपा उम्मीदवार के बीच होगा। कांग्रेस पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुकी है। अपने वोटरों को सपा की नाव पर सवार होने के लिए छोड़ दिया है। वोटर किस करवट जायेगा, यह किसी को नहीं पता। बसपा का इतिहास सुलतापुर लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का […]Read More
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इस बार के चुनाव में नेता और पार्टी ही नहीं बल्कि आम जनमानस स्वयं चुनाव को लड़ने में लगा हुआ है। अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में जगह-जगह वार्ड एवं गांव में जन समर्थन देखने को मिल रहा है। अमेठी लोकसभा के भेंटुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दलशाहपुर के ग्रामीणों […]Read More
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने किया बदायूं से नामांकन
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर बदायूं लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन कराने के दौरान आदित्य यादव के साथ बदायूं के पूर्व सांसद आदित्य यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव,गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव भी मौजूद रहे। नामांकन कराने से पहले सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने शहर के नगला मन्दिर पहुंच कर मां दुर्गा,बिरुआवाड़ी मन्दिर पहुंच कर शंकर भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद पूर्व दर्जा […]Read More






