जिले के पिपराकोठी स्थित एस.एस.बी. कैंप 71 वीं बटालियन के जवानो ने शनिवार कमांडेट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में बटालियन मुख्यालय के साथ सभी सीमा चौकियों में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का चलाया गया। इस दौरान कमांडेंट श्री कुमार ने सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम नारे के साथ फलदार वृक्ष का पौधा लगाते हुए सभी जवानों और स्थानीय ग्रामीणों को कहा कि लगातार बढती जनसंख्या के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा धीरे-धीरे […]Read More
Feature Post
सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 11 जुलाई को
राज्य के श्रम मंत्री और पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता से जुड़े बीज खरीद घोटाला मामले में एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में शनिवार को डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में सत्यानंद भोक्ता की ओर से साक्ष्य के रूप में आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज को प्रस्तुत किया गया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 11 जुलाई निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 से 2007 के […]Read More
(बॉलीवुड के अनकहे किस्से) राज बब्बर : नायक और खलनायक
आगरा में 23 जून को एक सामान्य पंजाबी परिवार में जन्मे राज बब्बर ने सन 1975 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से अभिनय का डिप्लोमा प्राप्त किया। वे यहां से निकले पहले अभिनेता थे जो स्टार बने। घुंघराले बाल, बेहतरीन आवाज और सबसे खास सौम्य, शालीन, विनम्र। एनएसडी से निकलने वालों में 1962 बैच के ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी थे, जिन्होंने सबसे पहले फिल्मी दुनिया में आने का इरादा बनाया। वे दिल्ली से मुंबई गए […]Read More
धार: बोवनी करने गए किसान पर तेंदुए का हमला, पति-पत्नी
धार जिले के राजगढ़ में तेंदुए के हमले से किसान दंपत्ती के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसान दंपत्ती बोवनी के लिए खेत जा रहे थे। इस बीच जंगल क्षेत्र होने के कारण घात लगाकर शिकार की तलाश में बैठे तेंदुए ने किसान दंपत्ती पर अचानक हमला कर दिया। इस कारण किसान दंपत्ती को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायलों को सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य […]Read More
डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग पर पटना में शिक्षक
शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू कराने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को पटना की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां चटकायी। इस दौरान कई शिक्षक अभ्यर्थियों को हल्की चोटें भी आयी हैं। दरअसल, बिहार सरकार की ओर से डोमिसाइल नीति समाप्त करने के फैसले के खिलाफ शनिवार को राज्यभर से जुटे हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों ने आज से पटना में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। शिक्षक अभ्यर्थी […]Read More






