भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कंकरखेड़ा थाने का घेराव किया। एक कार्यकर्ता के पारिवारिक विवाद में दरोगा पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह के अनुसार, ग्राम जेवरी निवासी शौकीन भाकियू कार्यकर्ता है। शौकीन की 1500 वर्ग गज पैतृक संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर 2005 […]Read More
चकेरी थाने की पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपित को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिद्धार्थनगर जनपद के सराहा थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी मुकेश गुप्त पुत्र सुरजीत है। पीड़ित बच्ची के परिवार की तहरीर पर इस […]Read More
आईडीए अभियान को जनांदोलन बनाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के 13 निर्धारित ब्लॉक में 10 से 28 फरवरी तक ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। इसे जनांदोलन बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सीएमओ सभागार में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडे ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य फाइलेरिया की गम्भीरता पर चर्चा करते हुए उसके उन्मूलन में मीडिया का अपेक्षित सहयोग प्राप्त करना है। मीडिया से वार्ता […]Read More
पीआरडी जवानों का प्रतिनिधिमंडल ड्यूटी की मांग को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जवानों ने कहा कि वह कई माह से ड्यूटी के लिए संबंधित अधिकारी और लिपिक से गुहार लगाते रहते हैं, लेकिन ड्यूटी नहीं मिलती है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नाराज जवानों ने नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर विरोध जताया। शासन प्रशासन से होम […]Read More
एमएलसी मोहसिन रजा ने सदन में उठाया खिलाड़ियों के वित्तीय
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा ने गुरुवार को सदन में भूतपूर्व खिलाड़ियों, पहलवानों के वित्तीय सहायता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन्हें दी जा रही वित्तीय सहायता वर्तमान में महंगाई के हिसाब से कम है। साथ ही सरकार से खिलाड़ियों को महंगाई के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। विधान परिषद सदस्य मोहसिन ने प्रमुख सचिव उप्र विधान परिषद को पत्र लिखा कि खेल विभाग की ओर से प्रदेश […]Read More






