मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1,333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों एवं 572 व्याख्याताओं सहित कुल 2,133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, दीपिका कुमारी, जितेंद्र कुमार मंडल, सरिता कुमारी, सुशील कुमार, रूपा कुमारी, नीलम कुमारी तथा व्याख्याता पीयूष कुमार पाठक, शिप्रा भदानी एवं सहायक प्राध्यापक सारिका कुशवाहा को नियुक्ति पत्र प्रदान […]Read More
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए। हेमंत सोरेन की 13 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पेशी से पहले हेमंत का मेडिकल कराया गया। हेमंत सोरेन ने कोर्ट परिसर में समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।Read More
जिला पुरुष अस्पताल में जल्द ही लोगों को ब्लड सेपरेटर यूनिट के लाभ मिलने लगेंगे। इसके शुरू होने से आरबीसी, प्लेटलेट्स, क्रायोप्रेसी और प्लाज्मा अलग-अलग मिलना शुरू हो जाएगा। इसी के दृष्टिगत जिला पुरुष चिकित्सालय एमसीएच विंग ओयल में सभी मशीन शासन द्वारा पहले ही भेज दी गई थीं। गुरुवार को यूनिट के लाइसेंस के लिए औषधि निरीक्षक की दो सदस्य टीम ने निरीक्षण किया है। जल्द ही लाइसेंस मिलने के बाद यह यूनिट शुरू […]Read More
किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए बहादुरगढ़ सेक्टर-9 मोड़ पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के कई जवान बीमार हो गए। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अचानक उन्हें लूज मोशन (दस्त) लग गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुल 11 जवानों की तबीयत खराब हुई। इनमें से 5 जवानों को उपचार से तबीयत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। जबकि 6 जवानों का […]Read More
आगामी 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने नकल माफियाओं पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। एसपी ने परीक्षा को निर्विघ्न व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी […]Read More






