त्रिपुरा में 434 किग्रा गांजा असम राइफल्स ने जब्त किया है। असम राइफल्स ने आज बताया कि त्रिपुरा में जब्त गांजा का बाजार मूल्य एक करोड़ 736 लाख रुपये है। यह अभियान उत्तर त्रिपुरा जिले के चुराइबारी थानाक्षेत्र में चलाया गया। गांजा को एक ट्रक के भीतर छुपाए गए डिब्बों में रखा गया था। गांजा के साथ तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया। जब्त गांजे को तस्कर के साथ आगे की जांच और […]Read More
महिला होगी आत्मनिर्भर तो समाज स्वतः होगा सशक्त : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो समाज स्वतः सशक्त होता है। जिस समाज में महिला सशक्त होती है, उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। वर्ष 2047 में जब देश आजादी का 100वां वर्ष पूरा करेगा तो हमें एक विकसित भारत मिलेगा, जिसमें देश की आधी आबादी अपना विकास करेगी। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगी ताकि उनकी सुरक्षा, सम्मान व […]Read More
न्यायिक हिरासत में बिरसा कारागार भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 13 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में 22 फरवरी तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। अब उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था। […]Read More
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले में स्थानीय महिलाओं की ओर से तृणमूल नेताओं पर लगाए गए आरोपित को तृणमूल कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि जिन पर आरोप है उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि तृणमूल नेताओं पर आरोप इसलिए लगाए गए हैं ताकि तृणमूल और बंगाल को बदनाम किया जा सके। उन्होंने […]Read More
गुजरात से राज्यसभा की चार सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा के चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मयंक नायक, गोविंद ढोलकिया, जसवंत सिंह परमार शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए आज सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनका स्वागत किया। फिलहाल […]Read More






