यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपग्रेड किया है। यह अपग्रेडेड वेबसाइट पहले की तुलना में अधिक डिजाइंड, सुसंगत, सहज व उपयोगी होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सोमवार काे इस वेबसाइट का उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में वेबसाइट सूचना का सबसे सुगम तथा आधिकारिक माध्यम है। विश्वविद्यालय ने हितधारकों की सुविधा व […]Read More
कांग्रेस नेता एवं हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने कहा है कि भाजपा सरकार की सरसों खरीद से किसान व आढ़ती दोनों ही परेशान हैं। हरियाणा सरकार के अनुमान के अनुसार इस बार सरसों की फसल 14.28 लाख टन मंडियों में आनी है, मगर केन्द्र सरकार ने सिर्फ 3.25 लाख टन सरसों खरीदने की मंजूरी दी है। इससे सिद्ध होता है कि सरकार केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 22 प्रतिशत […]Read More
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम और एडिशनल सीपी एस चन्नप्पा ने सोमवार को राजातालाब तहसील में लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों को परखा। तहसील के एसडीएम कक्ष में दोनों अफसरों ने समीक्षा बैठक में सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के घोषित वल्नरेबल बूथों के कारणों की पड़ताल की। अफसरों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताते हुए सभी सम्भावित/ निरोधात्मक कदम उठाए जाने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ईआरओ […]Read More
भारत का रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 फीसदी की बढ़ोतरी है। भारतीय रक्षा निर्यात बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी क्षेत्र और डीपीएसयू सहित हमारे रक्षा उद्योगों ने हाल के वर्षों में सराहनीय प्रदर्शन दर्ज किया है। रक्षा मंत्रालय ने भारत के रक्षा विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई पहल […]Read More
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होते ही सट्टेबाजी का बाजार भी गर्म हो गया है। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित तथा अश्वनी के रुप में हुई है। आरोपी अमित फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है वहीं आरोपी अश्वनी पलवल […]Read More






