ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झामुमो ने चंपाई सोरेन को किया साइड लाइन : अमर बाउरी

झारखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रविवार को कहा कि झामुमो ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को साइड लाइन कर दिया है, इसीलिए उन्हें सरायकेला में उनके विधानसभा क्षेत्र भेज दिया गया है। वह यहां कार्यक्रम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन संभाल रहीं हैं।

अमर कुमार बाउरी ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सवाल किया कि वह (कल्पना सोरेन) ऐसा किस हैसियत से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती रही है कि झामुमो में परिवारवाद हावी है। कल्पना सोरेन के आगे आने से यह सही साबित हुआ है। बाउरी ने कहा कि चंपई सोरेन कहते हैं कि इंडी गठबंधन सभी 14 सीट जीतेगा। वह हताशा में बयान दे रहे हैं। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *