अंबरनाथ के जांभुल गांव में गुरुवार को सुबह पानी की टंकी साफ करते समय करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आज सुबह अंबरनाथ के जांभुल गांव में पानी की टंकी का सफाई कार्य शुरू था। उसी समय अचानक पंपिंग मोटर से बिजली का करंट पानी में उतर गया। इससे टंकी साफ कर रहे तीनों मजदूरों की मौके पर […]Read More
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत से मिलने होटवार जेल पहुंचे बसंत सोरेन
जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके भाई बसंत सोरेन गुरुवार को होटवार जेल पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। इससे पहले बीते 16 फरवरी को कैबिनेट के विस्तार से पहले बसंत सोरेन होटवार जेल पहुंचे थे। बसंत ने जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था। उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते 31 जनवरी को […]Read More
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में रहने वाली तलाकशुदा महिला की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला का मित्र है और रुपये के लेनदेन के चलते यह हत्या की गई। अभियुक्त से फरारी के समय प्रयुक्त की गई स्कूटी को बरामद किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि चौहाबो सेक्टर 11/339 में रहने […]Read More
शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवा रोड पर गुरुवार को एक सिरफिरे प्रेमी ने एकतरफा प्यार में एक युवती और उसके दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद आरोपित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत कालेज का है। पुलिस के अनुसार, लड़की का नाम स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर है। वह अपने आगर मालवा निवासी दोस्त दीपक जाट […]Read More
जनजाति बहुल बांसवाड़ा की लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अर्जुन बामनिया को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी के साथ कांग्रेस की भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) पार्टी से गठबंधन की चर्चाओं को विराम मिल गया है। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के बाद इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। कांग्रेस के बामनिया का मुकाबला भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया और भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के राजकुमार रोत से होगा। 2019 के लोकसभा चुनावों […]Read More






