सोमवती अमावस्या पर सागर जिले के देवरीकलां में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां नर्मदा स्नान के लिए जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगोंं की मौत हो गई, जबकि 15 लाेग घायल हुए है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। एएसआई महेश दुबे ने घटना के संबंध […]Read More
राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अभयपुर में खेत की मेढ़ पर डंडे लगाने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम अभयपुर निवासी जतनबाई(40) पत्नी भारतसिंह तंवर ने बताया […]Read More
हाउसिंग बोर्ड में मामूली कहासुनी के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने घर में घुस कर हाथापाई के दौरान धक्का मुक्की की। जिससे गिर कर उसके पति की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की […]Read More
बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरू
नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीती रात गांधीग्राम निवासी कैलाश (65) पुत्र नानजीराम जाटव ने कमरे में लगी लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची […]Read More
पांडू पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया तथा पिंडदान कर पितृ तर्पण किया और सुखद भविष्य की कामना की। ऐतिहासिक पिंडतारक तीर्थ पर रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार की पूरी रात धर्मशालाओं में सत्संग तथा कीर्तन आदि का आयोजन चलता रहा। सोमवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान तथा पिंडदान शुरू कर दिया जो […]Read More






