ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोटरसाइकिल के विवाद में छोटे भाई की हत्या

जिले में रविवार को मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर बच्चों के खेलने वाली लकड़ी के गाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया। घायल की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पटेरिया गांव निवासी श्रीकृष्ण रैदास का अपने छोटे भाई शिव बाबू रैदास से मोटरसाइकिल को लेकर आपस में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर बड़े भाई श्रीकृष्ण रैदास ने छोटे भाई शिव बाबू रैदास के सिर पर बच्चों के खेलने वाली लकड़ी की गाड़ी से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे शिवबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में शिव बाबू रैदास की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस तत्काल मौके पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *