देशभर में आज ईद उल फित्र का त्यौहार पूरे अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुसलमानों के जरिए ऐतिहासिक शाहजहानी जामा मस्जिद के अलावा तमाम ईदगाहों और छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी गई। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सबसे पहले सुबह 6:30 ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर […]Read More
सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हारगंज स्थित खेत पर बने सूने मकान से अज्ञात बदमाश 3 क्विंटल मसूर और साढ़े छह क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 35 हजार 750 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम मल्हारगंज निवासी रामप्रसाद (65) पुत्र मांगीलाल गोस्वामी ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश खेत पर बने घर से […]Read More
राजकीय महिला महाविधालय व स्वैच्छिक सामाजिक संस्था सजग के बीच सहमति ज्ञापन हुआ। इसमें सजग की तरफ़ से अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, महासचिव सत्यप्रकाश आर्य सहित रतन बंसल खेड़ा वाले, अनिल सिंगला मंगाली वाले शामिल हुए। महाविद्यालय की तरफ़ से प्राचार्य डॉ रमेश आर्य की ओर से बुधवार को ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। डॉ. आर्य ने बताया कि आज के आधुनिक युग में विशेषकर युवा मानसिक तनाव झेल रहा है। इसलिए हमें इसके समाधान पर […]Read More
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में बुधवार को तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवर लूट लिये। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के टुनकी साह होमियो पैथिक कालेज के समीप की है, जहां स्थित कोलकता ज्वेलरी दुकान से अपराधी पहले ग्राहक बन कर पहुंचा और दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा वही जैसे ही दुकानदार ने चेन दिखाना शुरू किया दो […]Read More
हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी ने बुधवार को बाल देखभाल केंद्रों सहित गांव जठेडी स्थित स्कूल का निरीक्षण किया और कहा कि बाल अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने बाल ग्राम राई, एटलस रोड स्थित किशोर विकास सदन, एसओएस यूथ होम सेक्टर-23 का निरीक्षण किया और सुविधाओं, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि बाल अधिकारों का संरक्षण करना आयोग की प्राथमिकता है। […]Read More






