बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने पार्टी में एक वर्ग के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीति अगर ठीक से नहीं कर सकते तो गाय चराओगे। एक कार्यक्रम के दौरान वह अपना आपा खो बैठे और कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से डांट लगाई। उन्होंने पूछा कि कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रम का ठीक से पालन क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”राजनीति ठीक नहीं कर सकते तो गाय चराने जाओ।” बुधवार […]Read More
इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार को सुबह बरेली सेन्ट्रल जेल से रिहा हुए। इस दौरान उन्हें जौनपुर से सैकड़ों समर्थक लेने पहुंचे थे। धनंजय अपने समर्थकों के साथ कई गाड़ियों के काफिले से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। जेल से रिहाई के बाद धनंजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मुझ पर लगा मुकदमा फर्जी है, वरना जमानत नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि वह जौनपुर […]Read More
गर्मी के मौसम में बहु कटान वाली ज्वार दुधारू पशुओं के लिए बहुत अधिक लाभप्रद होती है। ज्वार का चारा स्वाद व गुणवत्ता में बहुत अच्छा होता है। जिसे पशु बहुत ही चाव से खाते हैं। यह जानकारी बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ शशीकांत ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में 4% भूमि पर चारे की खेती की जाती है। जबकि 10% भूमि पर चारे की खेती […]Read More
हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लिए पोस्टल बैलेट से वोट डालने की व्यवस्था करने के निर्देश को दिए हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बुजुर्ग महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट बिलासपुर ने यह फैसला दिया। याचिकाकर्ता बुजुर्ग महिला सरला श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में डाक मतपत्र से मतदान का अधिकार मांगा और कहा है कि वह दोनों घुटनों में गंभीर आस्टियो अर्थराइटिस से […]Read More
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह दर्जनभर से अधिक स्कूलों में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इन शिक्षण संस्थाओं को यह चेतावनी ई-मेल से दी गई। पुलिस के मुताबिक ई- मेल एक ही आईपी एड्रेस से भेजे हैं। टीम आईपी एड्रेस की जांच कर रही है। स्कूलों को खाली करवा कर कोना-कोना छाना जा रहा है। सबसे पहले द्वारका सेक्टर-तीन के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बम होने की सूचना सामने आई। दिल्ली पुलिस […]Read More






