वाराणसी में मौसम ने बदला तेवर, प्री मानसून बारिश
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मौसम का तेवर गुरुवार को अपराह्न में बदल गया है। प्री मानसून बारिश की दस्तक से पखवाड़े भर से अधिक समय से बेचैन कर रही हीटवेव और उसकी तपिश से भी लोगों को राहत मिली है। पुरवा हवा के चलते पिछले 24 घंटे से वायुमंडल में बारिश के अनुकूल वातावरण बनने लगा था। बुधवार को शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी व कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई थी। […]Read More






