चमोली जिले के दशोली विकासखंड के दादड के ग्रामीण शुक्रवार को गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का वर्ष 2005 में सर्वे हुआ था, उसके बाद वर्ष 2021 में सड़क मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी है लेकिन उसके आगे निर्माण कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनका गांव मोटर मार्ग से […]Read More
उत्तराखंड में 27 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी,
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर 27 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार बारिश से जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं प्रदेश में 04 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 170 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार सुबह देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुला रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ […]Read More
अखिल भारतीय संत समिति एवं विरक्त वैष्णव मंडल समिति ने तीर्थ नगरी ऋषिकेश तपोवन में आए दिन हो रही गायों की हत्या, भू-माफिया द्वारा आश्रमों को खुर्द किए जाने, देवभूमि में राज्य सरकार की शराब नीति के तहत खोली जा रही शराब की दुकानों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार को भगवान आश्रम में अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष गोपालाचार्य […]Read More
जातीय गणना मामले में केन्द्र के हस्तक्षेप पर भाजपा चुप
संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री एवं जद(यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि जाति आधारित गणना के मामले में केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कहा है कि वह न इसके पक्ष में है और न विपक्ष में। बिना समर्थन या विरोध की मंशा रखे तथा बिना बुलावे के न्यायालय पहुंचना एक षड्यंत्रकारी कदम लगता है। विजय चौधरी ने कहा कि यदि भाजपा इसके पक्ष में नहीं है, तो क्या […]Read More
देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख अध्याय में याद की जाती है। इसी तारीख को 1914 में क्रांतिकारियों ने कोलकाता में अंग्रेजों के हथियार लूट लिए थे। इन लूटे हथियारों का इस्तेमाल काकोरी कांड से लेकर गदर आंदोलन में भी किया गया। दरअसल 1905 में अंग्रेजों ने बंगाल का बंटवारा कर दिया था। इस बंटवारे के पीछे गोरों की […]Read More






