जन्माष्टमी के पर्व पर ऋषिकेश के तमाम मठ-मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मुनि की रेती स्थित मधुबन आश्रम में किया गया, जहां आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद महाराज की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। वहीं गोपाल मंदिर, कात्यायनी मंदिर, दुर्गा मंदिर, खटला मंदिर, शत्रुघ्न मंदिर और भरत मंदिर के अतिरिक्त पुष्कर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ झांकियां […]Read More
ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र में हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शान्तिमंडल अनुभूति भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। महोत्सव में श्री कृष्ण की चैतन्य झांकी सजा कर उनकी महाआरती की गई और श्री कृष्ण ने सभी को माखन-मिश्री का भोग खिलाया। जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने कहा कि श्री कृष्ण सर्व दैवी गुणों से संपन्न देव शिरोमणि हैं। उनकी आत्मा ने परमात्मा […]Read More
पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर्व पर धूमधाम से मनाया गया
जन्माष्टमी पर्व पर गुरुवार की रात्रि को पुलिस लाइन के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न थाना, चौकियों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाल के लोक गायकों के साथ ही पुलिस परिवार के बच्चों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह, विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने दीप प्रज्वल्लित कर […]Read More
केसरिया में मुस्लिम समुदाय जन्माष्टमी पर नहीं निकालेगा चेहल्लुम का
जिले में केसरिया प्रखंड के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अनोखी मिसाल पेश की है। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जन्माष्टमी के कारण सर्वसम्मति से चेहल्लुम पर जुलूस व ताजिया नहीं निकालने का निर्णय लिया है। समुदाय के लोगो एक ही दिन दोनों पर्व होने के कारण हिंदू मुस्लिम में आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने को लेकर ऐसा निर्णय लिया है। बताया गया कि केसरिया स्थित हैदरिया कमेटी पुरानी बाजार के द्वारा केसरिया जमा मस्जिद […]Read More
राजधानी जयपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छाया उल्लास: मंदिरों में
राजधानी जयपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जयपुर में आराध्य गोविंददेवजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। घर-घर श्रीकृष्ण जन्म का उल्लास नजर आ रहा है। पुरानी बस्ती के राधा गोपीनाथजी,जगतपुरा के श्री कृष्ण बलराम मंदिर, मानसरोवर के इस्कॉन मंदिर व वैशाली नगर के अक्षरधाम मंदिर में विशेष आयोजन हो रहे है। पुरानी बस्ती स्थित राधा-गोपीनाथ जी के मंदिर में मंगला झांकी से ठाकुर जी के दर्शनों […]Read More






