बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा की अध्यक्ष सायोनी घोष के जवाब से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संतुष्ट नहीं है । उन्होंने गोलमोल जवाब दिए हैं। वह शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थीं। उनसे करीब 11 घंटे पूछताछ हुई। ईडी सूत्रों का कहना है कि सायोनी ने जांच अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की है। इसीलिए उन्हें पांच जुलाई को दोबारा दफ्तर बुलाया गया है। इस मामले […]Read More
Feature Post
दो दिवसीय सी-20 सेवा सम्मेलन आज से भोपाल में
जी-20 के आधिकारिक कार्यकारी समूह सी-20 का सेवा सम्मेलन आज (शनिवार) से भोपाल में शुरू हो रहा है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सुबह 10:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ सत्र में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, खलीफा बिन जॉयेद अल नाहयन फाउण्डेशन के जनरल डायरेक्टर मोहम्मद हाजी अल खूरी और आईएसआरएन के सीईओ और सेवा सम्मेलन के राष्ट्रीय […]Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल […]Read More
ऑल ओडिशा इंटर क्लब वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: स्पोर्ट्स हॉस्टल भुवनेश्वर बना
ऑल ओडिशा इंटर क्लब वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, 2023 का शुक्रवार को समापन हो गया। स्पोर्ट्स हॉस्टल भुवनेश्वर इस टूर्नामेंट का चैम्पियन रहा. जबकि बीयर हनुमान क्लब, गंजम प्रथम रनर अप और शंकर फिजिकल क्लब, गंजम द्वितीय रनर अप रहा। विजेताओं को कलिंगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बीजू पटनायक एचपीसी वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित समारोह में पदक दिये गए। समापन समारोह में खेल एवं युवा सेवा सचिव विनील कृष्णा, खेल निदेशक सिद्धार्थ दास और खेल विभाग के अधिकारी […]Read More
डब्ल्यूसीपीएल में खेलने वाली पहली भारतीय बनीं श्रेयंका पाटिल
महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) के लिए टीमों की घोषणा कर दी गई है और 2023 टूर्नामेंट के लिए सभी स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों की अब पुष्टि हो गई है। भारतीय युवा क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल डब्ल्यूसीपीएल में खेलने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। डब्ल्यूसीपीएल में श्रेयंका लीग में गुयाना अमेजन वारियर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। मार्च की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के निराशाजनक अभियान […]Read More






