नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने संसद के बजट सत्र में जारी गतिरोध को समाप्त कर सदन की कार्यवाही सुचारू करने के लिए रविवार सुबह मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा से उनके निवास पर मुलाकात की। देउवा संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। छह मई से शुरू हुए नेपाली संसद के बजट सत्र में गतिरोध के कारण एक भी दिन […]Read More
मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए महिला एकल वर्ग के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को शिकस्त दी। सिंधु ने 88 मिनट तक चले मुकाबले में ओंगबामरुंगफान को 13-21, 21-16, 21-12 से शिकस्त दी। सिंधु एक साल से अधिक समय बाद अपने पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में जगह […]Read More
उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री के खिलाफ संसदीय जांच समिति बनाने को लेकर शनिवार को भी सहमति नहीं बन पाई है। पिछले एक हफ्ले से लगातार हो रही कार्यदल की बैठक में घंटों तक बैठने के बाद भी यह आलम है। सहकारी घोटाला में गृहमंत्री रवि लामिछाने की भूमिका की जांच को लेकर प्रमुख दलों द्वारा बनाए गए कार्यदल में समिति के कार्यादेश को लेकर आज भी सहमति नहीं बन पाई। समिति के कार्यादेश में गृहमंत्री के […]Read More
हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार पवित्र शहर मशहद में गुरुवार को होगा। देश में शहीदों से संबंधित समारोहों और सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले संगठन ने मशहद में इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन ने जानकारी दी है कि पूर्वी अजरबैजान प्रांत में आज सुबह 9:30 बजे ताब्रीज शहर में शोहदा स्क्वायर से मोसल्ला तक अंतिम संस्कार की प्रथम रस्म समारोह पूर्वक अदा की जाएगी। इसके बाद कोम शहर […]Read More
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर देश में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने मोहम्मद मोखबर को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त करने को मंजूरी दी है। दुनिया के प्रमुख नेताओं ने राइसी के निधन पर शोक जताया है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर हादसे में निधन पर दुख […]Read More






