जी-20 की अद्भुत सफलता महादेव के आशीर्वाद से संभव हुई:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की अद्भुत सफलता महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुई है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से काशी अब विकास के अभूतपूर्व आयाम गढ़ रही है। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लगभग 1,115 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालय राष्ट्र को समर्पित किए। […]Read More






