इजरायल और हमास के बीच शुरू युद्ध को देखते हुए आज ग्लोबल मार्केट सतर्क नजर आ रहा है। हालांकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स करीब ढाई सौ अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर […]Read More
Feature Post
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कुछ उछाल हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 88 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल […]Read More
राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत
राष्ट्रपति भवन में आज (सोमवार) सुबह तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की है। तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। तंजानिया की राष्ट्रपति आज प्रधानमंत्री मोदी […]Read More
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज
भारत निर्वाचन आयोग पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज (सोमवार) करेगा। निर्वाचन आयोग के संयुक्त निदेशक (मीडिया) अनुज चांडक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आहूत संवाददाता सम्मेलन में निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।Read More
कांग्रेस ने इजरायल पर हमास आतंकियों के हमले की निंदा करते हुए कहा है कि हिंसा कभी भी कोई समाधान नहीं दे सकती है और इसे रोकना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इज़राइल के निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदैव मानना रहा है कि आत्म-सम्मान, समानता और गरिमा के जीवन के लिए फिलीस्तीनी लोगों की […]Read More






