भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के सिवनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जनजातीय समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को पहले अंधेरे में रखकर लूटा और अब गुमराह कर कर लूटने की तैयारी कर रही है। नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी पर […]Read More
Feature Post
प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चितरंजन दास को रविवार को उनकी जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में याद किया गया। इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और लोकसभा एव राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने देशबंधु चितरंजन दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित देशबंधु चित्तरंजन दास के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई। प्रथम […]Read More
अब तीनों सेनाओं में सभी रैंक की महिलाओं को मातृत्व और बच्चों की देखभाल के लिए एक समान अवकाश मिलेगा। छुट्टी के नियमों में विस्तार करने और एक समान रूप से लागू करने पर सशस्त्र बलों की सभी महिलाओं को अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन में बेहतर तरीके से संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के बराबर मातृत्व, […]Read More
आयरलैंड की सफेद गेंद क्रिकेट टीम के कप्तान नियुक्त हुए
पॉल स्टर्लिंग को आयरलैंड की सफेद गेंद क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। स्टर्लिंग एंडी बालबर्नी के पद छोड़ने के बाद अंतरिम आधार पर टीम की कप्तानी कर रहे थे। बालबर्नी टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। 33 वर्षीय स्टर्लिंग ने पहले 22 मौकों पर टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें आयरलैंड को 2024 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दिलाना भी शामिल है। उनकी नियुक्ति 2027 […]Read More
मप्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल व कर्नाटक राज्यों के स्थापना दिवस
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी है। शाह ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के बहनों-भाइयों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासतों से परिपूर्ण यह प्रदेश विकास और गरीब कल्याण के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति […]Read More






