आरआरटीएस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1100 करोड़ रुपये नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई सीधी टिप्पणी से जाहिर होता है कि अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट हैं बल्कि जनता विरोधी भी हैं। दिल्ली सरकार […]Read More
Feature Post
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने ईडी द्वारा यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कई सवाल दागे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग सहित अपने पापों की कीमत चुकानी होगी। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर इसे चुनावी हार से जोड़ते हुए कांग्रेस […]Read More
भारत ने बुधवार से कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है। कनाडा के अपनी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के कारण भारत ने वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इससे पहले भारत ने पिछले महीने कनाडा में भारतीय दूतावास और महावाणिज्य दूतावास से कुछ श्रेणियों में वीजा सेवायें बहाल की थीं। उस समय कनाडा में भारतीय […]Read More
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बताया कि उपराष्ट्रपति 24 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे। धनखड़ राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान गांधीनगर में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित ‘वैश्विक पेशेवर लेखाकार सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।Read More
एलएसजी छोड़कर बतौर मेंटर केकेआर में शामिल हुए गौतम गंभीर
पूर्व सलामी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का साथ छोड़ दिया है और अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ बतौर मेंटर जुड़ गए हैं। केकेआर ने बुधवार को फ्रेंचाइजी के मेंटर के रूप में गंभीर की वापसी की घोषणा की। गंभीर मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ हाथ मिलाएंगे। इससे पहले, गंभीर 2011 से 2017 तक कोलकाता स्थित फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे थे, जिसे केकेआर का स्वर्णिम काल माना […]Read More






