माथाभांगा शहर के न्यूटाउन पाड़ा इलाके में एक गृहिणी का शव आज उसके घर में फंदे से लटका पाया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गृहिणी का नाम पिंकी साहा है। घटना की सूचना पर माथाभांगा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। माथाभांगा थाना पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक गृहिणी के पिता का आरोप है कि बेटी शादी 2008 में […]Read More
Feature Post
गोली चलाने के आरोप में हरियाणा के अधिवक्ता सहित तीन
युवक को मामूली विवाद में गोली मारने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के अधिवक्ता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि करीब दो बजे थाना कोतवाली को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि त्यागी रोड पर कुछ लोगों के बीच हुए […]Read More
एसटीएफ ने एक लाख के इनामी प्रकाश पंत को हरियाणा
आपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसटीएफ अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ ने 14 वर्ष पहले घटना कर फरार इनामी हत्यारे को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। प्रकाश पंत से ओमप्रकाश बनकर हरियाणा में रह रहा हत्यारा 2009 में लालकुआं से फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। अपनी रिश्तेदारी व मित्रों में नेपाल में रहने की अफवाह फैलाकर आरोपित हरियाणा में रह रहा था। एसटीएफ के […]Read More
जमशेदपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बन छापेमारी कर लूटने वाले
जमशेदपुर पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी आयकर अधिकारी बन छापेमारी कर लूटने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुखिया खुद को आयकर अधिकारी बताकर छापेमारी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित बिरसानगर जोन नंबर-2 निवासी अजय पूर्ति, जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित केदुआ निवासी कांडे तिरिया, चाईबासा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित टुन्गरी निवासी कमलेश तिरिया और मुसाबनी थाना क्षेत्र […]Read More
भाजपा नेता के रिश्तेदार से 10 लाख की रंगदारी मांगने
कारोबारी व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को मोदीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। डीसीपी विवेक कुमार यादव ने बताया कि थाना मोदीनगर में राजकुमार गुप्ता निवासी सुचेतापुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनसे जबरन 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी व रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी थी। पुलिस ने अभियुक्तों की […]Read More






