भाजपा नेता के रिश्तेदार से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

कारोबारी व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को मोदीनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

डीसीपी विवेक कुमार यादव ने बताया कि थाना मोदीनगर में राजकुमार गुप्ता निवासी सुचेतापुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनसे जबरन 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी व रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी थी। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी अरुण वर्मा ने अपने साथियों के साथ षड्यंत्र कर गुप्ता को पुनः जान से मारने की धमकी दी। इसके संबंध में 22 सितंबर को अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने रंगदारी की मांग करने वाले गाजियाबाद जिले के गोविंदपुरी निवासी अरुण वर्मा को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *