कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने गुरुवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नीमच में स्थापित मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के परिसर एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बगैर परिचय पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के लिए स्थापित निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। […]Read More
Feature Post
हिमाचल की जनता फिर रोकेगी भाजपा का रथ: नरेश चौहान
एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा के रथ को रोकेगी। एक माह के चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह का समर्थन कांग्रेस को जनसभाओं में मिला है। उससे साफ पता चलता है कि चार जून को केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कही। उन्होंने कहा […]Read More
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस 19 दिवसीय सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। इस सत्र में डॉ. मोहन यादव यादव सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश प्रस्तुत करेगी। यह प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का तृतीय सत्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी […]Read More
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रोफेसर सत्यजीत जेटली के काव्य संग्रह
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजकीय महाविद्यालय के लेक्चरर प्रोफेसर सत्यजीत जेटली के काव्य संग्रह “दी टीयर्स ऑफ दी डेड” का नई दिल्ली में अपने कार्यालय में विमोचन किया। प्रोफेसर जेटली ने इस काव्य संग्रह में देश और दुनिया में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं को कविताओं के माध्यम से व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने विमोचन के अवसर पर प्रोफेसर जेटली के प्रयासों की सराहना की और उनके काव्य संग्रह को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने […]Read More
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी, स्टारस्केप्स के सहयोग से ‘नक्षत्र सभा’ शुरू कर रहा है, जो भारत का पहला वार्षिक अभियान है। नक्षत्र सभा तारों को देखने, विशेष सौर अवलोकन, एस्ट्रो फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों को प्रस्तुत कर एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड पर्यटन की नई पहल है। 31 मई से दो जून तक जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन […]Read More






