शुरुआती कमजोरी के बाद घरेलू शेयर बाजार रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार ने काफी हद तक रिकवरी कर ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती […]Read More
Feature Post
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी कारोबार दिन अमेरिकी बाजार तेजी से कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए थे। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले वित्त वर्ष के आखिरी दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। […]Read More
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड का भाव उछल कर 88 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। […]Read More
गुड फ्राइडे पर शेयर और मुद्रा बाजार आज बंद, सोमवार
घरेलू शेयर बाजार और मुद्रा बाजार में आज (शुक्रवार) कारोबार नहीं होगा। अब शेयर बाजार में आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन एक अप्रैल को कारोबार होगा। स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक गुड फ्राइडे के अवसर पर अवकाश होने की वजह से शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे। इसके अलावा आज धातु और सर्राफा समेत थोक जिंस बाजार भी बंद […]Read More
जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में शनिवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ। 31 मार्च तक चलने वाले स्वच्छता अभियान में अस्सी घाट पर गंगा तट की सफाई कर लोगों से भी इसमें जुड़ने का आह्वान किया गया। घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर उपस्थित अतिथियों को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रकाशित नमामि गंगे परियोजना का संपूर्ण विवरण दर्शाती पत्रिका का भी वितरण किया गया। स्वयंसेवकों ने नमामि गंगे काशी […]Read More






