काठमांडू, 22 जुलाई। नेपाल के पूर्वमंत्री रामचन्द्र राय की सर्लाही जिले के पैतृक आवास में बीती रात सोते समय धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। 80 वर्षीय पैतृक आवास में नौकर के साथ रहते थे। उनका बाकी परिवार काठमांडू में रहता है। यह वारदात सर्लाही जिले के चन्द्रनगर गांवपालिका स्थित रतनपुर में हुई है। मधेश प्रदेश के डीआईजी यज्ञ विनोद पोखरेल और सर्लाही के एसपी रवीन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच […]Read More
बाराबंकी, 22 जुलाई । सावन मास के प्रथम सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। रविवार की देर रात से ही लगी कई किलोमीटर की लाइन इस बात की गवाही दे रही थी कि आस्था के सामने सारी अवस्थाएं नतमस्तक हैं। हर-हर महादेव की जय घोष से महादेवा गुंजयमान रहा धूप दीप अगरबत्ती से पूरा वातावरण सुगंधित हो रहा था। […]Read More
रायपुर, 22 जुलाई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है जो 26 जुलाई तक चलेगा।सत्र शुरू होने से पहले दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा है कि विपक्ष अपना धर्म निभा रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। हमने 6-7 महीने में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा दी जो कांग्रेस देख नहीं पा रही है। श्री साय ने अपने बयान में कहा […]Read More
वाशिंगटन, 22 जुलाई । कैलिफोर्निया डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष रस्टी हिक्स ने राज्य के प्रतिनिधियों को एक ई-मेल भेजकर कमला हैरिस का समर्थन करने का आग्रह किया है। उन्होंने ई-मेल में केडीएच एंडोर्समेंट फॉर्म से अटैच किया है। इसमें एक पंक्ति शामिल है जिसमें कहा गया है कि इस फॉर्म पर हस्ताक्षर करके आप उपराष्ट्रपति हैरिस के समर्थक के रूप में अपना नाम सार्वजनिक रूप से उपयोग करने के लिए सहमत हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स […]Read More
हजारीबाग, 22 जुलाई । भगवान शिव की आराधना का महीना सावन साेमवार से शुरू हो चुका है। सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पहली सोमवारी के कारण शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी। हर हर महादेव की गूंज से पूरा शिवालय गूंज उठा। अपने आराध्य के पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में […]Read More