कबीरधाम/रायपुर , 14 अगस्त । कवर्धा ( कबीरधाम) जिले के बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में मंगलवार को कक्षा 10वीं में पढ़ाई करने वाली छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित विक्की कौशिक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपित ने मंगलवार शाम को छात्रा की की डंडे से पिटाई की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां […]Read More
जयपुर, 14 अगस्त । पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बड़ी चौपड़ पर प्रातः 7.50 बजे झंडारोहण करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रातः 8.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ झंडारोहण करेंगे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।Read More
रायपुर, 14 अगस्त। गृह मंत्रालय ने देशभर में पुलिस पदकों की घोषणा कर दिया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों के लिए भी वीरता और विशिष्ट सेवा पदकों की घोषणा की गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के कुल 25 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें आनंद सिंह रावत अस्सिटेंट कमांडेंट को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, नौ पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 15 पुलिसकर्मियों को वीरता […]Read More
नई दिल्ली, 14 अगस्त । महंगाई के र्मोचे पर लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर जुलाई में घटकर 2.04 फीसदी पर आ गई है। जून में ये बढ़कर 16 माह के उच्चतम स्तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई थी। वहीं, मई में थोक महंगाई दर 2.61 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग […]Read More
लखनऊ, 14 अगस्त। लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से विधायक राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से गायक सोनू हरि ने स्वतंत्रता दिवस पर ‘मेरी माटी मेरा देश, ऐसे वीर सपूतों का देश’ गीत की प्रस्तुति की। इस गीत को यू-ट्यूब के माध्यम से विधानसभा के तमाम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हुए लिंक भेजा जा रहा है। गायक सोनू हरि ने कहा कि उनके देशभक्ति गीतों को गाने के शौक को विधायक राजेश्वर सिंह ने […]Read More