जयपुर, 29 अगस्त। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने आगामी 31 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित होने वाले गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मोती डूंगरी मन्दिर से धर्मसिंह सर्किल तक सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबन्ध में पैदल दौरा किया एवं संबन्धित अधिकारियों,कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नगर निगम ग्रेटर […]Read More
कोलकाता, 29 अगस्त। आज जब बांग्लादेश में उथल पुथल मची है तब एक बार फिर उस तारीख की यादें ताजा हो गई हैं जब 1971 के युद्ध में मुक्ति वाहिनी के गुरिल्ला योद्धाओं ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने गुरुवार को एक अखबार की कतरन एक्स पर शेयर की है। यह 26 अगस्त 1971 से शुरू हुए नोआखली युद्ध की रिपोर्टिंग से संबंधित है। इस रिपोर्ट के मुताबिक […]Read More
जलपाईगुड़ी, 29 अगस्त । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15 वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) महादेव के सीमा प्रहरियों ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को सद्भावना संकेत के रूप में कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के माध्यम से बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम निमाई चंद्र बर्मन (42), सनातन रॉय (28), […]Read More
रांची, 29 अगस्त। झारखंड कैडर के तेज तर्रार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान दो दिन बाद 31 अगस्त (शनिवार) को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी हैं। 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस विदाई देगी। वहीं अगले पांच माह में झारखंड कैडर के चार और आईपीएस सेवानिवृत्त होंगे। इनमें अजय […]Read More
नारायणपुर, 29 अगस्त। जिले के कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह जवानों का एक दल सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानाें के द्वारा नक्सलियों […]Read More