बीएसएफ ने पकड़े गए चार बांग्लादेशी नागरिकों को बीजीबी को सौंपा

जलपाईगुड़ी, 29 अगस्त । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15 वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) महादेव के सीमा प्रहरियों ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को सद्भावना संकेत के रूप में कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के माध्यम से बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम निमाई चंद्र बर्मन (42), सनातन रॉय (28), परितोष रॉय (2) और मालिन चंद्र रॉय (33) हैं।

बीएसएफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने चारों को उस समय पकड़ा जब वे एक टोटो में हल्दीबाडी की ओर यात्रा कर रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को सद्भावना संकेत के रूप में कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के माध्यम से बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *