मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल लेते हुए व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता और खाने-पीने की व्यवस्थाओं […]Read More
केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जालौन के उरई मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आतिथ्य में जनसभा का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2024 में भी लोकसभा चुनाव जिताकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की ताकत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए बिना […]Read More
स्थानांतरण नीति 2023 के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आन्दोलन किया। इसमें प्रान्तीय चिकित्सा संघ, राजकीय नर्सेज संघ, राजपत्रित डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश, सहायक प्रयोगशाला संघ, एक्स-रे टेक्नीशियन एशोसिएशन, डार्क रूम असिस्टेंट एशोसिएशन उत्तर प्रदेश, टी०बी० कन्ट्रोल इम्प्लॉइज एशोसिएशन, ईसीजी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियन एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन स्वास्थ्य भवन […]Read More
जनपद के विकास खंड पाटी स्थित मां बाराही धाम देवीधुरा में हिन्दू पुरोहित संघ और बाराही मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज 20 से 24 जून तक होने वाले विशाल विश्व कल्याण महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन समिति के लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा है कि यह दैवीय आयोजन किसी व्यक्ति […]Read More
ऋषिकेश में मंसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के जी-20 के अंतर्गत किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य इस बैठक होने के बाद भी किए जाएंगे। यह जानकारी एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए के कार्यों का निरीक्षण के बाद दी। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी घाट सहित अन्य स्थानों पर भी विभाग की ओर से क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं। जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान त्रिवेणी घाट में होने […]Read More