प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने आज कहा कि बागेश्वर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी। भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री रहे स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व.चंदन राम दास बहुत ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव के थे। जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के […]Read More
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी है लेकिन मानसून सत्र होने के कारण इनकी ब्रीफिंग नहीं हुई। जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है, उनमें मुख्य रूप से 5 सितंबर से विधानसभा में आयोजित होने जा रहे मानसून सत्र के लिए अनुपूरक बजट पर मंत्रिमंडल ने सहमति जताई है। मानसून सत्र में करीब 11, 100 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है। साथ ही मंत्रिमंडल ने […]Read More
राष्ट्रपति से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य जगपाल सिंह सैनी ने उत्तराखंड शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एक व्यक्ति पर प्रधानाचार्य बनने के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षा विभाग पर भी मामले में लीपापोती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पूर्व प्रधानाचार्य जगपाल सैनी ने पत्रकारों को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरांचल रामनगर नैनीताल ने 17 मई 2022 को उक्त विद्यालय को हाई स्कूल की मान्यता प्रदान की […]Read More
बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना ही संतों का दायित्व है। हरिद्वार के संतों ने भारत का जो स्वरूप विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है वह अद्भुत एवं अकल्पनीय है। बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम एवं श्रावण मास पर्यंत 21 विद्वान पंडितों द्वारा जारी धार्मिक अनुष्ठान के संपूर्ण होने पर विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ […]Read More
उत्तराखंड के होनहार युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अगर सेना की बात करें तो देवभूमि उत्तराखंड के बाशिंदे हमेशा से भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने को लालायित रहते हैं। सैन्य बहुल उत्तराखंड के लिए आज का दिन गौरवान्वित करने वाला है। यहां के एक सपूत को देश सेवा में अहम जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। टिहरी गढ़वाल पड़िया गांव, रैका पट्टी के राजेश भंडारी एयर […]Read More