अनंतनाग जिले के बिजबिहाडा के ज़िरपोरा इलाके में शनिवार को एक घर की छत से नीचे गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नजीर अहमद गनई पुत्र अब्दुल सलाम गनई निवासी ज़िरपोरा एक घर की छत पर कुछ काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। घर के लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल नजीर को तुरंत एसडीएच बिजबिहाडा ले जाया गया, जहां उसने उपचार […]Read More
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेसहारा छोड़ दिया गया है। महबूबा ने एक्स पोस्ट के माध्यम से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि 2020 में गठित एक तथ्यान्वेषी समिति ने अभी तक अपने निष्कर्ष प्रस्तुत नहीं किए हैं। ऐसे हालात में इन प्रतिभाशाली डिग्री धारकों को रोजगार के अवसरों से वंचित […]Read More
तिलैया – राजगीर रेलखंड पर नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के समीप शनिवार को करंट से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सोनसा गांव के समीप 11 नम्बर रेलवे गुमटी के पास रेलवे द्वारा ढलाई का कार्य किया जा रहा था। पुलिया ढलाई का कार्य हो रहा था। जिसमें सोनसा गांव […]Read More
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक ने एक सप्ताह तक त्रिंकोमाली बंदरगाह पर श्रीलंकाई नौसेना के साथ समुद्र में गोते लगाने का अभ्यास किया। दोनों नौसेनाओं की गोताखोर टीमों ने व्यापक बंदरगाह पर समुद्र में गोते भी लगाए। त्रिंकोमाली के अधिकारियों ने जहाज का दौरा किया, जिन्हें गोताखोरी क्षमता के बारे में जानकारी दी गई। श्रीलंका की नौसेना ने नौसैनिक परंपरा के अनुसार त्रिंकोमाली बंदरगाह से रवाना होने पर भारतीय जहाज को पारंपरिक विदाई दी। […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 के प्रावधानों के तहत ‘सबको स्वास्थ्य’ की परिकल्पना को साकार करने के लक्ष्य के साथ की गई थी। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के कोने-कोने में रह रहे लोगों तक व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत बचाव और जागरूकता से लेकर प्राइमरी, सेकेंडरी और […]Read More