बिहार के जमुई जिले में बरनार नदी पर बना सोने-चुरहेत काजवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी की तेज बहाव के कारण पुल का तीन से दस नंबर पिलर क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। पुल धंसने की खबर मिलते ही शनिवार सुबह से ही इलाके के लोग यहां पहुंचे। इसके बाद प्रशासन को जानकारी दी गयी। सूचना के बाद अंचलाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार और एसआई विपिन कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। […]Read More
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में स्थित सेंचुरी कंपनी में शनिवार को दोपहर भीषण विस्फोट होने से कम से कम पांच मजदूरों की मौत की आशंका है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को कल्याण स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार सेंचुरी कंपनी में […]Read More
चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में शनिवार को पार्वती देवी-गंगाराम भट्ट, ट्रस्ट ने 31 विद्यालयों के गरीब और निराश्रित 107 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति बांटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष और विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नही हारने चाहिए […]Read More
मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद के प्रांगण में बारह उल अव्वल ईद मिलादुन नबी को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जामा मस्जिद के पेश इमाम काजी शम्मे आलम ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे नहीं बजाने की अपील क्षेत्र के लोगों से की। इमाम काजी शम्मे आलम ने बैठक में कहा कि 28 सितम्बर को ईद मिलादउन नबी मनाई जाएगी। इस दिन निकलने वाले जुलूस-ए- मोहम्मदी मदरसा अब्दुल गफूर […]Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री विशेष विमान एयर इंडिया वन से जैसे ही विमानतल पर उतरे, वहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से आगे बढ़कर अगवानी की। विमानतल पर केन्द्रीय मंत्रियों, राज्यमंत्रियों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारियों के साथ लाभार्थी महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कुछ देर मुख्यमंत्री से बातचीत […]Read More