मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नैमिषारण्य धाम के चक्रतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन एवं हवन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने यहां स्थित प्राचीन भूतेश्वरनाथ मंदिर और मां ललिता देवी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। योगी ने आश्वस्त किया कि नैमिष तीर्थ के विकास के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है। अयोध्या की तर्ज पर ही नैमिषारण्य का विकास सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने […]Read More
हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साफ़ आबोहवा तथा समृद्ध संस्कृति के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। हर साल यहाँ करोड़ों की संख्या में पर्यटक देश विदेश से घूमने आते हैं जिससे पर्यटन के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होती है। परन्तु इस वर्ष बरसात के मौसम में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ जिससे पर्यटन कारोबार को भी काफी नुकसान उठाना […]Read More
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को गंगा बैराज में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान में हिस्सा लिया। वह ‘एक तारीख एक घण्टा’ श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। उन्होंने गंगा बैराज पर गंगा घाट किनारे कचरे और अप्रिय वातावरण के ख़िलाफ़ सफाई अभियान चलाकर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। साथ ही इस राष्ट्रव्यापी अभियान से बापू को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर […]Read More
स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा, 2023 के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को राजस्थान के कोटा में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। स्वच्छता में भगवान का वास होता है। पूज्य बापू ने भी स्वच्छता को मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताया था। उन्होंने लोगों से अपना यह संकल्प दोहराने का आग्रह किया कि वे नियमित श्रमदान कर अपने शहर, राज्य […]Read More
उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया कि सहकारिता विभाग ने बहुत दिनों बाद सदसयता महाअभियान शुरू किया। एक से 30 सितम्बर तक चले इस अभियान में 20 लाख नये सदस्य जोड़ने के लक्ष्य के सापेक्ष्य 26 लाख 16 हजार सदस्य जुड़े। यह अपने आप में रिकार्ड है। इस दौरान सहकारिता विभाग अंशधन के रूप में 63 करोड़ 49 लाख रुपये जुटाने में सफल रहा। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने […]Read More