मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी संवेदनशीलता से लोगों की समस्याओं को सुनें और गुणवत्तापूर्ण, त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। योगी ने यह हिदायतें सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन […]Read More
शीर्ष भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को हांगझू में खेले गए एशियन खेलों की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में पहली बार रजत पदक जीतकर भारतीय गोल्फ के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि, 25 वर्षीय खिलाड़ी प्रतियोगिता के अंतिम 18 होल में सात-शॉट की लीड गंवाने के बाद घर पर लाखों प्रशंसकों को एक सुनहरा आनंद देने से चूक गई, जो उन्हें लाइव टेलीविज़न पर उत्सुकता से देख रहे थे। अदिति ने अंतिम दौर […]Read More
गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में हाजिरी लगायी। राहुल ने लंगर हाल में पहुंचकर बर्तन धोकर सेवा भी की। राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से व्यक्तिगत था। इस संबंध में स्थानीय कांग्रेस नेताओं को दूर रखा गया था। सोमवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां सांसद गुरजीत औजला ने उनका स्वागत किया। अमृतसर हवाई […]Read More
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के अभिकर्ता संघ द्वारा सोमवार को शाखा कार्यालय के बाहर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इण्डिया का 59वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव एवं सचिव भरत प्रसाद गुप्ता के अगुवाई में अभिकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर इन दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शाखा के पूर्व सचिव परमेश्वर सिंह एवं शाखा के पूर्व […]Read More
नवादा प्रजातंत्र चौक स्थित रैन बसेरे में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकदिवसीय धरना का आयोजन सोमवार को ”मतदाता जागरूकता सह जनाधिकार मंच ”के द्वारा किया गया। मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आजाद गीता प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टस बंद करने ,सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई कर निजी स्कूलों के मनमानी फीस पर लगाम लगाने ,सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर की उपस्थिति करने, थाने में आवेदन देने के 24 […]Read More