स्टॉकहोम, 3 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिकी वैज्ञानिक पियरे एगोस्टिनी, जर्मन वैज्ञानिक फेरेन्क क्रॉस्ज और स्वीडिश वैज्ञानिक एनी एल हुइलियर को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ जानकारी दी कि वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्कार उन प्रयोगात्मक तरीकों के लिए दिया गया है, जो पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश […]Read More
नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रोडवेज बस ड्राइवर सहित तीन अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को 521 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से एसटीएफ को सूचनाएं मिल रही थीं कि उत्तराखंड में कुछ अंर्तराज्यीय तस्कर सक्रिय हैं, जो […]Read More
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । उल्लेखनीय है कि विधायक मण्डावी विगत दिवस सड़क हादसे में घायल हो गए जिससे उनके कंधे में चोट लगी है। मण्डावी को सड़क हादसे के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित […]Read More
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ नगर की मजीदपुरा कॉलोनी निवासी हनीफ की पुत्री मंतशा का निकाह दो वर्ष पूर्व मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर निवासी आदिल के साथ हुआ था। […]Read More
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की 100वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की […]Read More