ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 521 ग्राम स्मैक सहित रोडवेज ड्राइवर किया गिरफ्तार

नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रोडवेज बस ड्राइवर सहित तीन अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को 521 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से एसटीएफ को सूचनाएं मिल रही थीं कि उत्तराखंड में कुछ अंर्तराज्यीय तस्कर सक्रिय हैं, जो नशे की एक बड़ी खेप सहित आने वाले हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन में सूचना सही पाये जाने पर बीती शाम एएनटीएफ टीम ने रुद्रपुर में उक्त नशा तस्करों की गिरफ्तारी को जाल फैलाया गया।

इसके बाद एएनटीएफ टीम ने दो बाइक सवार तीन लोगों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 521 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आम पुत्र अनीश अहमद निवासी बाग्गी थाना गंज रामपुर उत्तर प्रदेश, गुरदीप सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बिसरत नगर रामपुर, उत्तर प्रदेश व जीशान अली पुत्र नबी अहमद निवासी मिलंक मंडी रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। वह बरामद स्मैक रामपुर में तैनात यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल जिसका नाम रविकांत है से लेकर आये थे। उसको उन्होंने रुद्रपुर के इंदिरा चौक पहुंचाना था।

बहरहाल एसटीएफ ने इस मामले में यूपी पुलिस के कांस्टेबल की संलिप्तता की जांच कर रही है। बरामद स्मैक की कीमत 55 लाख रुपये आंकी गयी है। एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार किये गये तस्करों में गुरदीप सिंह यूपी रोडवेज का बस ड्राइवर है। उसको उसके साथियों सहित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *