ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कैलाशपति मिश्र की जन्म शताब्दी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जेपी नड्डा – जयराम विप्लव

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र जी की 100वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना के बापू सभागार में स्व. मिश्र जी की जन्म जयंती के मौके पर पांच अक्टूबर को होगी। जिसमें सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी हिस्सा लेंगे। सभी जिलों में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें कैलाश जी का जीवन वृत्त दिखाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र देश की प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे। जिन्होंने पार्टी और संगठन के विस्तार और विचारधारा की लड़ाई के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र न केवल एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता थे बल्कि एक कुशल संगठक, अच्छे प्रशासक और विचारक भी थे। पत्रकार वार्ता मेँ विजय कुशवाहा, चंदन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रवक्ता विनोद सिन्हा, इंदुभूषण झा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *