चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के हल्दापानी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के प्रभावितों ने गुरुवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर प्रभावित परिवारों के विस्थापन किये जाने तथा उनकी भूमि का उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है। राज्य आंदोलनकारी गोविंद सजवाण, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप झिंक्वाण, प्रकाश नेगी, का कहना है कि एक लंबे समय से हल्दापानी में भूस्खलन की हो रहा है, जिससे यहां निवास कर रहे लोगों के भवनों में दरारें आ […]Read More
दून चिकित्सालय में युवती की मौत पर उसके पिता ने चिकित्सक व नर्स के खिलाफ गुरुवार को हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कोतवाली में प्राथमिकी दी है। दून चिकित्सालय में ग्राम समाल्टा ददौली तहसील कालसी निवासी गोपाल की पुत्री निशा की दून चिकित्सालय में मौत हो गयी थी। इस पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता गोपाल ने कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए बताया कि उसकी पुत्री निशा […]Read More
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा और इसके बाद शराब घोटाले में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने कचहरी में मोदी सरकार की दमनात्मक करवाई और अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अवधेश […]Read More
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह दोनों के बीच के झगड़े को हर कोई जानता है, लेकिन अब करीब 9 साल बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इन दोनों का पैचअप हो गया है। यह चर्चा तब से चल रही है जब से अरिजीत को देर रात सलमान के घर से कार में निकलते हुए देखा गया। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा […]Read More
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कर्मचारी हित में लिए गए अन्य निर्णयों जैसे-ओपीएस बहाली, आरजीएचएस आदि के लिए गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।Read More