ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कर्मचारी हित में लिए गए अन्य निर्णयों जैसे-ओपीएस बहाली, आरजीएचएस आदि के लिए गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *