देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर खोए हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत के कुल 353 मोबाइल फोन शुक्रवार को आईजी गढ़वाल व एसएसपी ने जनता को लौटाए हैं। शुक्रवार को सीसीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल रेंज आईजी करण सिंह नगन्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आमजन एवं यात्रियों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 353 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में […]Read More
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ए320 विमानों के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया, जिसके लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी। मुख्यमंत्री ने ए320 […]Read More
उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर भागने के प्रयास में एक कैदी की मौत हो गई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन से कूदकर भागने के प्रयास के दौरान कैदी की खंभे से टकराने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कैदी सोनू कुमारदास पुत्र स्वर्गीय लालो दास दरभंगा के […]Read More
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लंबे समय से स्थापित अपनी परंपरा तोड़ने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा जल्दी कराने का फैसला किया है। हालांकि इस निर्णय पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। लेकिन माना जा रहा है परीक्षा समय से पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। आगामी महीनों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव और इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल से बोर्ड ने इस साल अपनी […]Read More
जिले के भोपालपट्नम थाना क्षेत्र अंतर्गत मट्टीमरका में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गये एक युवक कविराज निवासी चेरपल्ली इंद्रावती नदी में बह गया। 24 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ का बचाव दल युवक की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेरपल्ली निवासी कविराज नामक कॉलेज छात्र अपने दोस्तों के साथ गुरुवार को भोपालपट्नम ब्लाक मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर मट्टीमरका में पिकनिक मनाने गया […]Read More