राज्य मंत्रिपरिषद की गुरुवार शाम पांच बजे होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अब यह माना जा रहा है की मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही कैबिनेट की अगली बैठक होगी। मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार तीन बजे से होगा।Read More
पूर्व सांसद नवीन जिंदल और उनकी माता सावित्री जिंदल के कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें के बीच गुरुवार को सावित्री जिंदल बेटे जगदीश जिंदल के साथ कैथल पहुंची। वे यहां अग्रोहा धाम के कार्यकर्ता नवनीत गोयल की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए आई थी। उनसे मिलने के लिए कैथल के विधायक भाई लीलाराम भी पहुंचे। नवनीत गोयल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सावित्री […]Read More
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपने मंत्रियों के साथ गुरुवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री सावंत और उनके मंत्रियों के अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरिशपति त्रिपाठी उनका स्वागत किया। इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का दल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना हुआ।Read More
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की पांच रिक्त सीटों के लिए आगामी 27 फरवरी को होने वाला चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन गुरुवार को पांचों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इनमें भाजपा के चार और कांग्रेस का उम्मीदवार शामिल हैं। पांच सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं, इसलिए यहां राज्यसभा का निर्वाचन निर्विरोध होना लगभग तय है। दरअसल, विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से […]Read More
जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार ग्राम उन्नीस मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जाॅर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के […]Read More