कछार जिले के काटिगड़ा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित काटिगड़ा किन्नाखाल बाजार से रात के समय गांव के ग्राम रक्षा दल (वीडीपी) के सदस्यों ने बांग्लादेशियों को पकड़ा। खबरों के मुताबिक, स्थानीय वीडीपी सदस्यों को रात में किन्नाखाल बाजार के आसपास तीन लोगों के देश में घुसने का संदेह हुआ। शक होने पर वीडीपी सदस्यों ने तीनों लोगों को पकड़ लिया। असली रहस्य तब सामने आया, […]Read More
ग्वालपाड़ा जिलांतर्गत रंगजुली में एक ही रात कई दुकानों में हुई चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार रंगजुली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 के बाहरी इलाके में चिरंजीवी ज्वेलर्स, दीपक ज्वेलर्स, स्टूडेंट्स प्वाइंट और कनक रॉय अखबार एजेंसी में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने चिरंजीवी ज्वेलर्स के दरवाजों का ताला तोड़कर पैंसठ हजार रुपये के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसी तरह दीपक ज्वेलर्स का भी […]Read More
धेमाजी में इस समय डेंगू का बुखार फैला हुआ है। धेमाजी में अब तक डेंगू के छह मामलों की पहचान की गई है। डेंगू के छह मामलों में दो जोनाई, दो सिलापथार और एक-एक गोगामुख एवं माछखोवा से हैं। देश में डेंगू के 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश भर में 1 से 14 नवंबर तक विशेष डेंगू जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग धेमाजी जिले के जोनाई, सिलापथार, सिसिबरगांव, […]Read More
सोनीपत : बेटे की पिटाई से घायल मां की मौत,
सोनीपत के गांव रसूलपुर में युवक ने 27 अक्टूबर की रात अपने माता-पिता को डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे की पिटाई से घायल मां की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटा को गिरफ्तार कर लिया है। गांव रसूलपुर निवासी प्रकाश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुभाष की पत्नी अपने पीहर गई थी। 27 अक्तूबर की रात एक बजे उनके बेटा सुभाष […]Read More
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा बार-बार पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मधुर बनाने की अपील के बावजूद देरगांव में इसकी एक विपरीत तस्वीर ही देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार विजया दशमी की रात देरगांव थाना अंतर्गत डोलोरमुख गांव के 21 वर्षीय युवक अजय दत्ता को पुलिस द्वारा इस कदर परेशान किया गया कि कल रात युवक ने आत्महत्या कर ली। विदित हो कि मृतक देरगांव स्थित दुर्गापूजा मेला […]Read More






