ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग में तीन छात्रों की मौत का मामले में CBI ने दिल्ली हाई कोर्ट में सील कवर रिपोर्ट दाखिल की है। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI और MCD को मामले में अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में चीफ सेक्रेटरी को भी रिपोर्ट दाखिल करने का समय दिया है। बता दें कि बीते जुलाई महीने में राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने के कारण यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई थी।
1 min to read
